April 2, 2025
अभी अभीदेसबीदेस

पुतिन अमेरिका आए तो क्या होंगे गिरफ्तार, जानें अमेरिकी विदेश मंत्री ने क्या दिया जवाब?

अमेरिका ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ वारंट पर अमेरिका ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने इस बारे में अपनी प्रति​क्रिया देते हुए कहा कि यूरोपीय देश अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय के पक्षकर हैं। ऐसे में उन्हें रूसी राष्ट्रपति पुतिन को गिरफ्तार करना चाहिए। ब्लिंकन ने गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि अमेरिका अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय का सदस्य नहीं है। ऐसे में उनके देश में पुतिन यदि आते हैं तो उनकी गिरफ्तारी को लेकर नियम और कानूनों को देखना होगा। पुतिन के खिलाफ यूक्रेन में युद्ध अपराध के आरोप लगे हैं।

अमेरिकी कांग्रेस की सीनेट एप्रोप्रिएशन्स सबकमेटी की सुनवाई के दौरान सिनेटर लिंडसे ग्राहम ने अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन से पुतिन के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को लेकर सवाल पूछा था। ग्राहम ने ब्लिंकन से सवाल किया कि यूक्रेन में बच्चों का अपहरण करने और उन्हें रूस ले जाने के लिए अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायलय ने पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है, क्या यह इतना ही है? इसके जवाब में ब्लिंकन ने कहा कि ‘हां’। ग्राहम ने दूसरा सवाल पूछा कि अगर पुतिन किसी भी कारण से कभी भी अमेरिका आते हैं तो क्या उन्हें गिरफ्तार कर अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय को सौंप दिया जाएगा?

Related posts

ओपन रिलेशनशिप पर दीपिका पादुकोण हो रहीं बुरी तरह ट्रोल, जानें क्यों बढ़ रहा है युवाओं में इसका क्रेज़ ?

indiaone

जम्मू कश्मीर में आज पहली बार यह दिन मनाया गया

indiaone

रुबीना दिलैक का एक्स अकांउट हुआ हैक, फैंस से की ये अपील

indiaone